
ऑनलाइन गेम से ब्रेनवॉश, डार्क वेब‑क्रिप्टो से फंडिंग... आगरा धर्मांतरण सिंडिकेट का पाक कनेक्शन, 2050 तक हिंदुस्तान के इस्लामीकरण की साजिश बेनकाब
AajTak
Illegal Religious Conversion Racket: यूपी के आगरा के धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच में कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. देश भर से पकड़े गए 14 आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि यह गिरोह ऑनलाइन गेम और लूडोस्टार के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था. इसके बाद धर्मांतरण किया जाता था.
यूपी के आगरा के धर्मांतरण सिंडिकेट की जांच में कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. देश भर से पकड़े गए 14 आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि यह गिरोह ऑनलाइन गेम और लूडोस्टार के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था. इसके बाद धर्मांतरण किया जाता था. क्राउड फंडिंग और क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसा जुटाया जा रहा था. इन पैसों को फिलिस्तीन तक भेजा जाता था.
तीन आरोपियों के पास डार्क वेब की अच्छी जानकारी मिली है. वे बातचीत के लिए डार्क वेब और सिग्नल जैसी सुरक्षित प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते थे ताकि पूरा खेल सीक्रेट रहे. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मकसद 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना था. धर्मांतरण की शिकार हुई एक पीड़िता सुमैया ने बताया कि कश्मीर में उसे 'दावह' (Dawah) के लिए बुलाकर योजना बताई गई थी.
आरोपियों के कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे लोगों से संबंध के सबूत मिले हैं. हिंदू से मुस्लिम बनाई गई लड़कियों का संपर्क पाकिस्तान में बैठे उन लोगों से करवाया जाता था जो धर्म परिवर्तन और इस्लाम के बारे में उन्हें जानकारी देते थे. कुछ पीड़िताएं कश्मीर की लड़कियों से जुड़ी मिलीं जो उन्हें अपने परिवार और धर्म के खिलाफ जहरीले विचार भरती थीं. उनको धर्मपरिवर्तन के लिए मानसिक रूप से तैयार करती थीं.
यही लड़कियां उन्हें पाकिस्तान से चलने वाले ग्रुप में शामिल करवाती थीं. रहमान कुरैशी नाम के आरोपी से आगरा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की है. उसने कबूला कि क्राउड फंडिंग के साथ वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसे का लेन–देन करता था. उसकी मदद से फिलिस्तीन से धन आया और गया. इसी जांच में सामने आया कि धर्म परिवर्तन करने वालों के पाकिस्तान और कश्मीर से जुड़े नेटवर्क से संबंध थे.
'दावह' (Dawah) के जरिए धर्मांतरण

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












