
ऑनलाइन गेम में पैसे हारा, 23 साल के युवक ने पेट्रोल छिड़ककर दी जान
AajTak
अर्जुन ने अपनी बाइक गिरवी रखकर 60 हजार रुपए लिए थे. पिता के अकाउंट से भी 25 हजार रुपए निकाले थे. ये पैसे वो ऑनलाइन गेम में हार गया. इसी वजह से वो कई दिनों से डिप्रेशन में भी था.
केरल के अलपुझा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां ऑनलाइन गेम खेलने में पैसा हारने के बाद 23 साल के युवक ने पेट्रोल छिड़ककर अपनी जान दे दी. घटना 22 मार्च की है. युवक ने पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. युवक का नाम अर्जुन है. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद अर्जुन डिप्रेशन में चला गया था. उसने अपनी बाइक गिरवी रखकर अपने दोस्त से 60 हजार रुपये उधार लिए थे. इसके अलावा अपने पिता के बैंक अकाउंट से भी उसने 25 हजार रुपये निकाले थे. लेकिन अर्जुन ये सारे पैसे हार गया. अर्जुन को 21 मार्च तक अपने दोस्त को पैसे चुकाने थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











