
'ऑनर किलिंग के लिए रामायण-महाभारत और ब्राह्मणवादी विचारधारा जिम्मेदार', DMK के सहयोगी का विवादित बयान
AajTak
वन्नियारासु ने जिस कहानी का जिक्र करते हुए यह विवादित बयानबाजी की, उसका संबंध उत्तर कांड में शंबूक प्रसंग से है. उत्तर कांड को रामायण का बाद में जोड़ा गया हिस्सा माना जाता है और इसकी प्रामाणिकता पर विद्वानों में मतभेद है.
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सहयोगी पार्टी विदुथलै चिरुथैगल काची (VCK) के नेता वन्नियारासु ने एक कार्यक्रम में हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत को ऑनर किलिंग के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विवादित बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि इन ग्रंथों की कहानियां जाति आधारित हिंसा को वैधता प्रदान करती हैं. उन्होंने विशेष रूप से रामायण को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया.
वन्नियारासु ने रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया, जिसमें एक ब्राह्मण अपने मृत बच्चे को राम के पास ले जाता है और शासन की नाकामी का आरोप लगाता है. राम यह देखकर पूछते हैं कि क्या हुआ? ब्राह्मण जवाब कहता है कि उनका शासन बिगड़ गया है और धर्म बदल गया है, जिससे बुरी घटनाएं हो रही हैं. जब राम ने फिर पूछा कि क्या हुआ, तो ब्राह्मण ने उनसे वन में जाकर स्वयं देखने को कहा.
वन्नियारासु ने कहानी का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'राम जंगल में जाते हैं और वहां एक आदिवासी व्यक्ति संपुहन को उल्टा लटककर तपस्या करते पाते हैं. राम उससे पूछते हैं कि नीची जाति का होने के बावजूद वह तप कैसे कर सकता है? फिर राम अपनी तलवार से उसका सिर काट देते हैं. संपुहन का खून ब्राह्मण के मृत बच्चे के शरीर पर छिड़कने से वह जीवित हो जाता है.'
यह भी पढ़ें: 'तमिलनाडु में फिर से लाऊंगी अम्मा जयललिता का राज...’ शशिकला ने किया राजनीति में लौटने का ऐलान
वीसीके नेता ने तर्क दिया कि ऐसी कहानियां अंतरजातीय विवाहों में हिंसा को जायज ठहराती हैं और इसे सनातन और वर्णाश्रम विचारधारा का हिस्सा बताया. वन्नियारासु ने कहा, 'ऑनर किलिंग के पीछे एक विचारधारा है, और वह है सनातन और वर्णाश्रम.अंबेडकर इस विचारधारा को खत्म करना चाहते थे.'
बीजेपी का तीखा पलटवार

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










