
ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन, दिल्ली-यूपी और हरियाणा से ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां
AajTak
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जहां ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों गिरफ्तार किया, वहीं हरियाणा पुलिस ने ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में शामिल 76 लोगों को अरेस्ट किया. यूपी में एसटीएफ ने दो भाइयों को कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा है.
कोरोना संकट के बीच कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाओं की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे. ऐसे में बुधवार को पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी से इनकी कालाबाजारी में लिप्त कई लोगों को धर दबोचा. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जहां ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों गिरफ्तार किया, वहीं हरियाणा पुलिस ने ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी में शामिल 76 लोगों को अरेस्ट किया. यूपी में एसटीएफ ने दो भाइयों को पकड़ा है. दिल्ली क्राइम ब्रांच का एक्शन
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










