
ऑक्सीजन की मारा-मारी के बीच टैंकर हुआ लापता, FIR दर्ज कर खोजने में जुटी पुलिस
AajTak
टैंकर हरियाणा के पानीपत से सिरसा जा रहा था. टैंकर के लापता होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टैंकर को खोजा जा रहा है. पानीपत पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को जिला ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
देश इस समय कोरोना महामारी के भीषण दौर से गुजर रहा है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है. कई कोरोना संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से मौत हो चुकी है जिसके बाद अब केंद्र सरकार हरकत में आई है. ऑक्सीजन को जल्द से जल्द देश के तमाम अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए रेलवे की तरफ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है और अब एयरफोर्स को भी इस काम में जोड़ा गया है. ऑक्सीजन से भरे टैंकरों को जरूरतमंद जगहों तक एयरलिफ्ट किया जा रहा है. (सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं) इस क्रम में लिक्विड ऑक्सीजन ले जाने वाला एक टैंकर लापता हो गया है. यह टैंकर हरियाणा के पानीपत से सिरसा जा रहा था. टैंकर के लापता होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टैंकर को खोजा जा रहा है. पानीपत पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को जिला ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को पानीपत संयंत्र से लिक्विड ऑक्सीजन भरे जाने के बाद टैंकर को सिरसा के लिए रवाना किया गया था लेकिन यह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा. इस बात की जानकारी पानीपत के मतलौडा स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO) मंजीत सिंह ने दी है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











