
ऑक्सीजन की किल्लत से देश को मई में मिल सकती है राहत! इन मोर्चों पर चल रही तैयारी
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत बनी हुई है. दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं. इस बीच मेडिकल ऑक्सीजन इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मई के मध्य तक इस स्थिति से थोड़ी राहत मिल सकती हैं. जानें पूरी खबर.
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत बनी हुई है. दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं. इस बीच मेडिकल ऑक्सीजन इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मई के मध्य तक इस स्थिति से थोड़ी राहत मिल सकती हैं. जानें पूरी खबर. कोरोना से 8 गुना बढ़ी ऑक्सीजन की खपत देश में कोरोना के बिगड़ते हालात से मेडिकल ऑक्सीजन की खपत अचानक से बढ़ गई है. मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Linde India Plc के मलय बनर्जी का कहना है कि इस महीने देश में ऑक्सीजन की दैनिक खपत सामान्य दिनों की तुलना में 8 गुना बढ़कर 7,200 टन हो गई है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










