
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केसः नवनीत कालरा पर एक्शन जारी, ED ने रेस्तरां समेत कई ठिकानों पर मारे छापे
AajTak
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार नवनीत कालरा पर एक्शन जारी है. प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को नवनीत कालरा के कई ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें खान मार्केट का रेस्तरां भी शामिल है.
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार नवनीत कालरा पर एक्शन जारी है. शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवनीत कालरा के ठिकानों पर छापेमारी की. दो दिन पहले ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में नवनीत कालरा के खिलाफ केस दर्ज़ किया था. शुक्रवार को ईडी ने नवनीत कालरा के छतरपुर स्थित फार्म हाउस, खान मार्केट में मौजूद रेस्तरां, दयाल ऑप्टिकल्स के अलावा मैट्रिक्स के दफ्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कुल नौ जगहों पर छापेमारी की और सर्च ऑपरेशन किया. इनमें नवनीत कालरा के अलावा उसके ससुर और उसके साथी गगन दुग्गल के ठिकानों पर भी छापा मारा. कालाबाजारी के आरोप में हुई है गिरफ्तारी सूत्रों की मानें, तो खान मार्केट में स्थित रेस्तरां में ईडी की कई टीमें पहुंची हैं. नवनीत कालरा को दिल्ली पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार कर लिया था. कोरोना संकट के बीच नवनीत कालरा पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी और जमाखोरी करने का आरोप था. क्लिक करें: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केसः कालरा के वकील का सवाल- ड्यूटी-GST दी, फिर बेचना गैरकानूनी कैसे? दिल्ली पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में नवनीत कालरा के ठिकानों से 500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए थे. पुलिस का कहना है कि गगन दुग्गल की मदद से नवनीत कालरा विदेश से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवा रहा था और यहां पर उनकी ब्लैक मार्केटिंग कर रहा था. दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल कर नवनीत कालरा की पुलिस कस्टडी मांगी थी, हालांकि अदालत ने ऐसा नहीं किया. अदालत की ओर से नवनीत कालरा को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










