
'ऐसे फैसले लेने से बचना चाहिए था', राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस MLA ने पार्टी को घेरा
AajTak
गुजरात की पोरबंदर सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक फैसले लेने से दूर रहना चाहिए था.
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है. इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस का कोई नेता नहीं जाएगा. इसे लेकर बीजेपी तो कांग्रेस को घेर ही रही है. लेकिन अब पार्टी में भी इसे लेकर विरोध में आवाज उठने लगी है.
गुजरात की पोरबंदर सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक फैसले लेने से दूर रहना चाहिए था.
मोढवाडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेताओं के न्योता अस्वीकार करने वाले जयराम रमेश के बयान को शेयर करते हुए कहा, 'भगवान श्रीराम आराध्य देव हैं. ये देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है. कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था.'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा था कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता मिला था. हमारे देश में लाखों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं. धर्म एक निजी मामला है, लेकिन आरएसएस और बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बना दिया है.
उन्होंने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है. 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से आरएसएस/बीजेपी के कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है.
बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. उनके अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










