
ऐसी सर्दी कभी नहीं देखी, घरों और कारों में दम तोड़ रहे लोग, 5 दिन से बत्ती गुल
AajTak
बर्फ के तूफान और कड़कती सर्दी की वजह से कई राज्यों के पावर ग्रिड फेल हो गए जिसके बाद 5 दिनों से बिजली की सप्लाई ठप है. लोगों को खाना बनाने के लिए घरेलू गैस नहीं मिल पा रहा है. जमा देने वाली ठंड की वजह से हीटर तक काम नहीं कर रहे हैं.
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते साल कोरोना ने वहां के लोगों को बुरी तरह परेशान किया और अब बर्फ के भीषण तूफान और सर्दी ने वहां के लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हालात ऐसे हैं कि घरों में लगे पंखों पर भी बर्फ जम गई है. बर्फ के तूफान और कड़कड़ाती सर्दी की वजह से कई राज्यों के पावर ग्रिड फेल हो गए, जिसके बाद 5 दिनों से बिजली की सप्लाई ठप है. लोगों को खाना बनाने के लिए घरेलू गैस नहीं मिल पा रही है. जमा देने वाली ठंड की वजह से हीटर तक काम नहीं कर रहे हैं. लोगों ने इस बर्फीले तूफान और भीषण ठंड से जान बचाने के लिए खुद को कार या फिर कमरों में पैक कर लिया है. कार के अंदर और कमरों में कार्बन मोनो ऑक्साइड बढ़ जाने की वजह से उनकी मौत हो गई. मौसम की इस मार की वजह से ओहियो समेत कई इलाकों में अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











