
ऐसी भी क्या लड़ाई! पति ने मारा चांटा तो गुस्से में पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
AajTak
उरांव नामक शख्स का अपनी पत्नी से किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच बहस काफी देर तक चलती रही. गुस्सा बढ़ते-बढ़ते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. बताया जाता है कि पति ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया. यह घटना पत्नी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना आपा खो दिया और पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.
झारखंड के लोहरदगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पूरा इलाका हैरान रह गया . पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का नतीजा इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी. मामूली झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि गुस्से में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला. गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
कैसे हुआ विवाद
रविवार को बिहार उरांव नामक शख्स का अपनी पत्नी से किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच बहस काफी देर तक चलती रही. गुस्सा बढ़ते-बढ़ते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. बताया जाता है कि पति ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया. यह घटना पत्नी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना आपा खो दिया और नतीजा कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. गुस्साई पत्नी ने घर में रखे धारदार हथियार से पति पर हमला बोल दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.
गांव में अफरा-तफरी का माहौल
जैसे ही इस घटना की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सनसनी मच गई. घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिहार उरांव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है और उसकी हालत बेहद गंभीर है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी आनन-फानन में उसे लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और बताया कि मरीज की हालत गंभीर है क्योंकि अत्यधिक खून बह चुका है. डॉक्टरों ने आशंका जताई कि स्थिति और बिगड़ने पर मरीज को रांची मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ सकता है.
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, मरीज को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में लाया गया था. अभी हालत नाजुक बनी हुई है. हम लगातार उसे स्टेबल करने की कोशिश कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






