
'ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं,'आरजेडी एमएलसी ने फिर से नीतीश कुमार पर बोला हमला?
AajTak
दरअसल, रविवार को सुनील कुमार सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया और एक घटना का जिक्र किया जब वह कल शाम दिल्ली से पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस से रवाना हुए. सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि जब वह राजधानी एक्सप्रेस में बैठे थे तो कानपुर के पास उनके एक के शुभचिंतक ने उन्हें एक मिठाई का डब्बा दिया.
आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह एक बार फिर से बिहार की राजनीति में सुर्खियों में है. इस बार सुनील कुमार सिंह अपने एक नई फेसबुक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है. सुनील कुमार सिंह ने जो फेसबुक पोस्ट किया है उसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या उन्होंने इशारों ही इशारों में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है ?
दरअसल, रविवार को सुनील कुमार सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया और एक घटना का जिक्र किया जब वह कल शाम दिल्ली से पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस से रवाना हुए. सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि जब वह राजधानी एक्सप्रेस में बैठे थे तो कानपुर के पास उनके एक के शुभचिंतक ने उन्हें एक मिठाई का डब्बा दिया. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मिठाई का डब्बा कानपुर की मशहूर दुकान “ठग्गू का लड्डू” से थे और उस डब्बे पर लिखा था “ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं”.
अब मिठाई के डब्बे पर इसी लाइन को लेकर सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि जब उन्होंने इस लाइन को पढ़ा तो उनके मन में बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष की याद आ गई. सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि इस लाइन को पढ़ने के बाद उनके मन में तरह-तरह के खयाल उभरने लगे जो बिहार की राजनीति के संदर्भ में बिल्कुल सटीक बैठता है.
सुनील कुमार सिंह के इसी फेसबुक पोस्ट को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियों में चर्चा हो रही है कि क्या एक बार फिर से उन्होंने इशारों इशारों में बिना नाम लिए हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है ?
ऐसा पहली बार नहीं है कि सुनील कुमार सिंह ने नीतीश का नाम लिए बगैर ही उन पर प्रहार किया है. सुनील कुमार सिंह के रिश्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे नहीं है यह सभी जानते हैं और सुनील कुमार सिंह समय-समय पर नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते रहते हैं.
इससे पहले बीते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसके लिए पटना प्रशासन के तरफ से निमंत्रण कार्ड बांटे गए थे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









