
एशिया के इस देश में समलैंगिकों को मिली बड़ी आजादी, अब कर सकते हैं शादी
AajTak
जापान के एक जिला अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले में समान-लिंग वाले लोगों की शादी को वैधता देना एक ऐसे देश में बेहद महत्वपूर्ण जीत है जहां संविधान अभी भी "दोनों लिंगों की आपसी सहमति" के आधार पर विवाह को परिभाषित करता है.
समलैंगिकों के अधिकार को लेकर जापान की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अब वहां समलैंगिक संबंध रखने वाले दो लोग आसानी से कानूनी तरीके से शादी कर पाएंगे. अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि समान लिंग वाले जोड़ों को शादी करने की अनुमति नहीं देना "असंवैधानिक" है. जापान की एक जिला अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले में समान-लिंग वाले लोगों की शादी को वैधता देना एक ऐसे देश में बेहद महत्वपूर्ण जीत है जहां संविधान अभी भी "दोनों लिंगों की आपसी सहमति" के आधार पर विवाह को परिभाषित करता है. फैसले के बाद समर्थकों ने अदालत के सामने इंद्रधनुषी झंडे और बैनर लहराए. पूरे जापान के लिए एक्टिविस्ट ग्रुप मैरेज के डायरेक्टर और प्राइड हाउस टोक्यो के प्रतिनिधि 44 वर्षीय गॉन मत्सुनाका ने कहा, "इसका फैसले का मूल्य अंतहीन है. "जब तक इसकी घोषणा नहीं की गई थी, तब तक हमें नहीं पता था कि यह वही आजादी है जो हमें मिलेगी और मैं बहुत खुश हूं."More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












