
एल्युमिनियम फॉइल की टोपी पहने नजर आ रहीं रशियन महिलाएं? वजह जान छूट जाएगी हंसी
AajTak
रूस में कुछ महिलाएं इनदिनों एल्युमिनियम फॉइल से बनी टोपी पहने नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर ऐसे कई फोटो और वीडियो वायरल हैं. इसकी वजह जान आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे.
इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. इसमें रूस की महिलाएं एल्युमिनियम फॉइल से बनी अजीब टोपी पहने नजर आ रही हैं. कुछ वीडियो में रशियन महिलाएं टोपी बनाती हुई दिख रही हैं. आखिर ये ऐसा करने के पीछे वजह क्या है?
सोशल मीडिया पर एल्युमिनियम फॉइल की टोपी पहने जिन अलग-अलग महिलाओं या उनके अलग-अलग ग्रुप का फोटो वायरल हो रहा है. वे सब शिक्षिका हैं. ये आखिर ऐसा कर क्यों रही हैं, इसके पीछे भी काफी दिलचस्प वजह है. दरअसल, इन महिलाओं के साथ एक ब्लॉगर ने प्रैंक कर के ऐसा करवाया है. इस प्रैंक की असलियत जान किसी की भी हंसी छूट जाए.
दर्जनों स्कूली शिक्षिकाओं ने बनाई ये अजीब टोपी एक बेलारूसी ब्लॉगर ने दर्जनों रूसी शिक्षकों को नाटो उपग्रहों के रेडिएशन से बचने के लिए एल्युमिमियम फॉइल की टोपी बनाने और उसे पहनने के लिए राजी कर लिया.ब्लॉगर व्लादिस्लाव बोखान मजाक के लिए जाने जाते हैं. इस महीने की शुरुआत में वे तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने दर्जनों रूसी शिक्षकों की रूसी ध्वज से सजी एल्युमिनियम फॉइल टोपी पहने हुए कई तस्वीरें जारी कीं.
खुद को ब्लॉगर ने बताया सत्तारूढ़ दल का अधिकारी उन्होंने कथित तौर पर रूस के वोरोनिश क्षेत्र के कई स्कूलों से संपर्क किया. खुद को यूनाइटेड रूस (देश की सत्तारूढ़ पार्टी) की स्थानीय शाखा के एक अधिकारी के रूप में पेश किया और उन्हें 'हेलमेट ऑफ द फादरलैंड' नामक एक देशभक्ति मास्टर क्लास आयोजित करने का आदेश दिया. बोखान ने कहा कि इन स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक 'नाटो उपग्रहों के विकिरण से खुद को बचाने के लिए अपनी तत्परता का प्रदर्शन करें'. इसके लिए एल्युमिनियम फॉइल टोपी बनाएं.
देशभक्ति का जज्बा दिखाने के लिए शिक्षिकाओं ने बनाई टोपी उन्हें आश्चर्य हुआ कि जिन स्कूलों से उन्होंने संपर्क किया उनमें से सात ने वास्तव में बिना किसी सवाल के उनके निर्देशों का पालन किया. ब्लॉगर ने शिक्षिकाओं से कहा कि नाटो सदस्य रूसी लोगों को शारीरिक और जैविक रूप से रेडिएट करने की योजना बना रहे हैं. इसलिए, हमारे शिक्षकों को एल्युमिनियम फ़ॉइल टोपी जैसे आदिम सुरक्षा साधनों की मदद से इसका विरोध करना सीखना होगा.
यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिक्षक 'एल्युमिनियम फॉइल हैट' को गूगल न करें और यह न समझें कि यह सब एक शरारत है. बेलारूसी ब्लॉगर ने ChatGPT का उपयोग कर टोपी बनाने के गाइड की कॉपी भी शिक्षिकाओं को दिया. उनकी योजना काम कर गई और सात वोरोनिश स्कूलों में शिक्षकों ने NATO विकिरण से सुरक्षा के तात्कालिक साधन बनाने पर मास्टर क्लास आयोजित की.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









