
एलोपैथी विवाद में बाबा रामदेव की मुश्किल और बढ़ी, पटना में IMA ने दर्ज कराई FIR
AajTak
पटना के पत्रकार नगर थाने में योगगुरु रामदेव के एलोपैथी वाले आपत्तिजनक बयान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. IMA के मानद राज्य सचिव डॉक्टर सुनील कुमार ने इस दौरान सरकार से रामदेव पर कार्रवाई की मांग भी की है.
योगगुरु रामदेव के एलोपैथी वाले बयान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब बिहार की राजधानी पटना में IMA ने योगगुरु रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटना के पत्रकार नगर थाने में योगगुरु रामदेव के एलोपैथी वाले आपत्तिजनक बयान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. IMA के मानद राज्य सचिव डॉक्टर सुनील कुमार ने इस दौरान सरकार से रामदेव पर कार्रवाई की मांग भी की है. शिकायत में लिखा है कि वर्तमान कोविड वैश्विक महामारी में बिहार भर के आधुनिक चिकित्सा पद्धति के सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सकों ने कोविड-19 महामारी के विरुद्ध जागरुकता, रोकथाम, बीमारी की पहचान, इलाज, टीकाकरण में केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार लगातार काम करते हुए कोविड 19 जैसी खतरनाक बीमारी से हजारों लोगों को मौत के मुंह से बचाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











