
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित रविवार को संभालेंगे सेंट्रल एयर कमांड के प्रमुख का पदभार, निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
AajTak
एयर मार्शल एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होने के साथ-साथ एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं. उनके पास फाइटर, ट्रेनर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है. कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर जैसे अभियानों में भी हिस्सा लिया.
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित (Air Marshal Ashutosh Dixit) को सेंट्रल एयर कमांड का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह रविवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे. बेहद अनुभवी लड़ाकू पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पिछले साल ही वायु सेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था.
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था. वह स्टाफ कोर्स, बांग्लादेश और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के ग्रेजुएट हैं. एयर मार्शल एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होने के साथ-साथ एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं, उनके पास फाइटर, ट्रेनर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है. कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन 'सफेद सागर' और ‘रक्षक’ जैसे अभियानों में हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: नहीं रहे लोंगेवाला के Lion... PAK को खून के आंसू रुलाने वाले एयर मार्शल मोहिंदर सिंह बावा का 92 साल की उम्र में निधन
अनुभवी अफसर रहे हैं एयर मार्शल दीक्षित
एयर मार्शल दीक्षित ने मिराज 2000 स्क्वाड्रन की कमान संभाली, जो पश्चिमी क्षेत्र में एक फ्रंटलाइन फाइटर बेस है, साथ ही एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस भी है. उन्होंने इससे पहले वायु सेना मुख्यालय में प्रिंसिपल डायरेक्टर एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट, असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्लान) के रूप में काम किया है. एयर मार्शल दीक्षित दक्षिणी वायु कमान के वायु रक्षा कमांडर भी रह चुके हैं और वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी थे.
वायुसेना उप प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, एलसीए मार्क-1ए, मार्क-2 और एएमसीए सहित कई स्वदेशी विमान परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई. एयर मार्शल दीक्षित ने भविष्य की टेक्नोलॉजी के अनुकूलन वाली कई परियोजनाओं को लेकर अहम कार्य किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया कि भारतीय वायुसेना 'आत्मनिर्भरता' पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हुए आधुनिकीकरण हासिल करे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









