
एयर कनाडा का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला, टायर नहीं खुलने से बैलेंस बिगड़ा और लग गई आग
AajTak
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के कुछ ही घंटों बाद हैलिफैक्स एयरपोर्ट (कनाडा) पर रनवे से फिसलने के बाद एयर कनाडा के विमान के एक हिस्से में आग लग गई. इसके बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था.
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के कुछ ही घंटों बाद हैलिफैक्स एयरपोर्ट (कनाडा) पर रनवे से फिसलने के बाद एयर कनाडा के विमान के एक हिस्से में आग लग गई. इसके बाद एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था. फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. CBC न्यूज़ के अनुसार, PAL एयरलाइंस द्वारा संचालित एयर कनाडा की फ्लाइट 2259, सेंट जॉन्स, न्यूफ़ाउंडलैंड से आई थी. लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान में आग लग गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, रनवे पर विमान का एक टायर सही तरीके से नहीं खुल पाया. इस वजह से विमान का बैलेंस बिगड़ गया और विमान का पंख रनवे से रगड़ने लगा, जिससे आग लग गई. विमान में सवार एक यात्री निक्की वैलेंटाइन ने CBC न्यूज़ को बताया, 'विमान बाईं ओर लगभग 20 डिग्री के कोण पर धंसने लगा और जैसे ही ऐसा हुआ हमने एक बहुत तेज आवाज सुनी. यह आवाज दुर्घटना की आवाज की तरह लग रही थी.' उसने कहा, विमान काफी हिलने लगा और हमें विमान के बाईं ओर आग दिखाई देने लगी तथा खिड़कियों से धुआं निकलने लगा. घटनास्थल से आए वीडियो में विमान के पंख रनवे से टकराते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे आग लग गई.
साउथ कोरिया विमान क्रैश में 179 यात्रियों की मौत दक्षिण कोरिया में रविवार को 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराया. इस हादसे में 179 लोगों की जान चली गई. योनहाप न्यूज एजेंसी ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के हवाले से बताया कि विमान में दो लोग जीवित बचे हैं, जबकि अन्य सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है. राहत और बचाव के काम में लगे कर्मियों ने खबर लिखे जाने तक 120 शव बरामद किए हैं.
लैंडिंग गियर में आई खराबी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में विमान को रनवे से फिसलते और आग की लपटों में घिरते हुए दिखाया गया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि विमान पक्षियों के झुंड से टकराया था, जिसके कारण उसके लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











