
एयरफोर्स की पाकिस्तान में Air Strike... क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक? फ्लाइट्स को लेकर ये है एडवाइजरी
AajTak
Indian Army Air Strike on Pakistan: भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. ऐसे में जानते हैं कि अब आम आदमी को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
भारतीय वायु सेना ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई. इंडियन एयर फोर्स की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लोगों के मन में सवाल है कि क्या बच्चों के स्कूल खुलेंगे और अब हवाई और रेल यात्राओं पर क्या असर पड़ा है. ऐसे में जानते हैं हर एक सवाल का जवाब...
क्या बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए?
बता दें कि एयर फोर्स की ओर से की गई कार्रवाई के बाद भारत के सभी राज्यों में स्थिति सामान्य है. वहीं, भारत की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हैं. अभी तक स्कूलों को लेकर कोई भी एडवाइजरी जारी नहीं की गई है. ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजा जा सकता है. हालांकि, अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्कूल प्रशासन के मैसेज या मेल जरूर देख लें कि उन्होंने स्कूल बंद रखने आदि का कोई फैसला तो नहीं लिया है.
क्या हवाई यात्रा करना सेफ है?
भारत में हवाई यात्रा पूरी तरह सेफ है. आप अपने तय शेड्यूल के हिसाब से यात्रा कर सकते हैं. लेकिन, भारत की कुछ जगहों पर फ्लाइट उड़ने को लेकर एक एडवाइजरी जारी हुई है, जिसके अनुसार कुछ शहरों में अभी हवाई यात्रा पर रोक लगाई गई है. दरअसल, एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं. ऐसे में अगर आप इन रूट पर यात्रा कर रहे हैं तो पहले एयर लाइंस का अपडेट देख लें. वहीं. अमृतसर जा रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










