
एयरपोर्ट सहित कई राज्यों की पाइपलाइन से ईंधन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ईंधन चोरी गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों सरदार सिंह और रिंकू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई राज्यों में पाइपलाइन से ईंधन चोरी की वारदातों को लंबे समय से अंजाम दिया था. राजस्थान में दर्ज केस में ये दोनों फरार चल रहे थे और इनके ऊपर 25,000 का इनाम था. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने ईंधन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के लोग पिछले कई सालों से देश के अलग-अलग राज्यों में पाइपलाइन से ईंधन चोरी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरदार सिंह और उसके साले रिंकू के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी पाइपलाइन से भी ईंधन चोरी में शामिल रहा है. इन दोनों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, असम, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में मामलों का रिकॉर्ड मौजूद है.
ईंधन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इसी साल ईंधन चोरी के मामले में दोनों के विरुद्ध FIR दर्ज की थी. इस केस में दोनों फरार चल रहे थे और उन पर 25,000 का इनाम भी घोषित किया गया था.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी सरदार सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड करीब 32 साल पुराना है. उसके खिलाफ कुल 19 मामले दर्ज हैं, जिनमें सबसे पहला केस 1992 में दर्ज किया गया था. वह मामला भी दिल्ली एयरपोर्ट पर ईंधन चोरी से जुड़ा था.
तेल बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे दोनों आरोपी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










