
एयरपोर्ट के ठेके से लेकर फॉरेन पॉलिसी तक... अडानी पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये सवाल
AajTak
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि वे गौतम अडानी के साथ कितनी बार विदेश दौरे पर गए, अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद कितने देशों के दौरे किए और पिछले 20 साल में अडानी ने बीजेपी को कितना चंदा दिया है? उन्होंने ये भी कहा कि कभी पीएम मोदी, अडानी के प्लेन में उड़ान भरते थे और अब अडानी, मोदी के प्लेन में उड़ान भर रहे हैं.
संसद के बजट सत्र में मंगलवार का दिन काफी गर्म रहा. संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने संसद में जब बोलना शुरू किया तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के मुद्दे पर अपना अनुभव साझा किया. इसी क्रम में राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं भारत में सड़कों पर घूम रहा था तब मुझसे कई युवाओं ने कहा कि हम भी अडानी की तरह बनना चाहते हैं, स्टार्टअप करना चाहते हैं. राहुल ने युवाओं का नाम लेकर तंज कसते हुए कहा कि युवा भी जानना चाहते हैं कि कैसे किसी भी बिजनेस में घुसकर तुरंत तरक्की पाई जाए.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि वे गौतम अडानी के साथ कितनी बार विदेश दौरे पर गए, अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद कितने देशों के दौरे किए और पिछले 20 साल में अडानी ने बीजेपी को कितना चंदा दिया है? उन्होंने ये भी कहा कि कभी पीएम मोदी, अडानी के प्लेन में उड़ान भरते थे और अब अडानी, मोदी के प्लेन में उड़ान भर रहे हैं.
पीएम के विदेश दौरों पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर सवाल दागते हुए कहा कि पीएम मोदी के विदेश दौरे में अडानी कितनी बार साथ गए. उन्होंने पूछा कि आपके (पीएम मोदी) कितने दौरों के दौरान अडानी गए. आपके कितने दौरे के बाद अडानी उस देश के दौरे पर गए. और कितने देशों में आपके दौरे के बाद अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिले.'
एयरपोर्ट के बिजनेस में अडानी की एंट्री
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने संसद में कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए ठेका दिया. तब नियम था कि कोई भी फर्म जिसके पास इस तरह के काम का कोई एक्सपीरिएंस नहीं है वो इस ठेके के लिए एप्लाई नहीं कर सकता है. इतने में ही संसद में माहौल गर्म हो गया और रविशंकर प्रसाद ने उठकर कहा कि एयरपोर्ट का प्राइवेटाइजेशन तो इन्हीं (कांग्रेस) की सरकार में हुआ. इसके बाद राहुल ने अपनी बात जारी रखी कि मोदी सरकार ने नियम बदला और अडानी जी को 6 एयरपोर्ट का ठेका दिया गया. उसके बाद भारत का सबसे फायदेमंद एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) को GBK से लेकर अडानी को दे दिया गया. राहुल ने हमला बोला कि भारत सरकार ने GBK पर सेंट्रल एजेंसियों के जरिए दवाब बनाया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








