
एमपी: बीजेपी के मंत्री इंदर सिंह परमार ने मांगी माफी, राजा राम मोहन राय पर दिया था विवादित बयान
AajTak
मध्य प्रदेश मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक कार्यक्रम में राजा राम मोहन राय को “ब्रिटिश एजेंट” कह दिया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि, मामले पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए माफी मांगी है.
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता इंदर सिंह परमार ने एक बयान दिया, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. उन्होंने समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को “ब्रिटिश एजेंट” कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन का “खतरनाक सिलसिला” शुरू किया. इस बयान पर खूब आलोचना हुई, खासकर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि यह बंगाल का अपमान है.
आलोचना बढ़ने पर मंत्री ने रविवार को माफी मांग ली. उन्होंने कहा, “ये बात जुबान से गलती से निकल गई थी.”
विवाद कैसे शुरू हुआ?
यह विवाद उस वक्त उठा जब बीजेपी ने बिहार चुनाव जीतने के बाद अब पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
हाल ही में बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को लेकर भी बीजेपी और टीएमसी के बीच टकराव देखा गया था.
इंदर सिंह परमार ने ये विवादित बयान आगर मालवा जिले में बिरसा मुंडा की जयंती पर दिए एक कार्यक्रम में दिया था. उन्होंने कहा, “राजा राम मोहन राय ब्रिटिशों के एजेंट थे. उन्होंने देश में उनके ‘दलाल’ की तरह काम किया और धर्मांतरण की बुरी परंपरा शुरू की.”

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







