
'एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तय, राजस्थान में करीबी मुकाबला', राहुल गांधी ने भरी सियासी हुंकार
AajTak
राहुल गांधी ने लोकसभा में बीएसपी नेता दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कहा कि बीजेपी जातीय जनगणना की मांग से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी रणनीति अपनाती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जीत रही है, शायद तेलंगाना भी जीत रही है और राजस्थान में बहुत करीबी मुकाबला है. पार्टी को विश्वास है कि वहां भी जीत होगी.
राहुल गांधी ने लोकसभा में बीएसपी नेता दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जातीय जनगणना की मांग से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी रणनीति अपनाती है. उन्होंने जोर देकर कहा, विपक्ष एकसाथ काम कर रहा है और बीजेपी 2024 के चुनावों को लेकर आश्चर्यचकित है.
एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि 'एक देश-एक चुनाव' के विचार का उद्देश्य लोगों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाना है. उन्होंने जोर देकर कहा, ''यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है.''
राहुल ने कहा, भारत में मुख्य मुद्दे कंसंट्रेशन ऑफ वेल्थ, धन वितरण में असमानता, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, निचली जाति-ओबसी और आदिवासी समुदायों के प्रति अन्याय और महंगाई हैं.
उन्होंने कहा कि बीजेपी इन मुख्य मुद्दों का मुकाबला नहीं कर सकती है तो आइए श्री बिधूड़ी को आगे कर बयान दिलाया जाए. आइए एकसाथ मिलें और एकसाथ चुनाव कराएं. आइए इंडिया का नाम बदलें. यह सब ध्यान भटकाने वाला है. हम ये जानते हैं, हम इसे समझें और हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.
हारने का सवाल ही नहीं: राहुल गांधी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









