
एमपी: कोवैक्सीन से भरा कंटेनर लावारिस हालत में मिला, ड्राइवर-कंडक्टर दोनों गायब
AajTak
नरसिंहपुर के करेली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा मिला है. ट्रक में कोरोना वैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज रखी हुई थीं.
एक ओर जहां देश में कोरोना वैक्सीन की कमी बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में करेली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा मिला है. ट्रक में कोरोना वैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज रखी हुई थीं. दरअसल, करेली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालू हालत में काफी देर से सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा है. ट्रक में ना ड्राइवर है और ना ही कंडक्टर. सूचना मिलने पर करेली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब गाड़ी के कागजों की जांच की तो पता चला कि गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का यह कंटेनर ट्रक है जो कि भारत बायोटेक कंपनी की कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की 2 लाख 40 हजार डोज लेकर हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था. कंटेनर में 364 बड़े बॉक्स में यह कोवेक्सीन स्टोर की हुई थी जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से सम्पर्क कर ड्राइवर के मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस कराई जो कि 15 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर बाईपास के आगे फोरलेन किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










