
एमपी के कृषि मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर बोला हमला, कहा- इनकी राजनीति का अंत...
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान 'एमपी में भी बीजेपी हरियाणा के नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है' पर बीजेपी के कई नेताओं ने पलटवार किया है. इसी क्रम में सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी पूर्व सीएम पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति का अंत होगा.
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है. पूर्व सीएम के बयान 'बीजेपी एमपी में भी हरियाणा के नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है' पर कमल पटेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की राजनीति का अंत होगा.
कृषि मंत्री कमल पटेल सीहोर जिले के छिपानेर में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे. इस दौरान कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नूंह हिंसा वाले पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि इनका राजनीतिक अंत हो रहा है. इनकी विश्वनीयता खत्म हो रही है. ये झूठ बोल-बोलकर जनता को धोखा दे रहे हैं. एमपी में कांग्रेस का सफाया होगा. आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी. इसके साथ ही एमपी देश का नंबर एक राज्य बनेगा.
'उस तरह के दंगे कराने की योजना है'
बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि एमपी में भी बीजेपी हरियाणा के नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है. कहा ''अल्पसंख्यक समुदाय पर अन्याय, अत्याचार इस सरकार ने किया है, मैंने अपने जीवन में नहीं देखा. मुझे जानकारी मिल रही है कि जैसे नूंह में हरियाणा में इन लोगों ने दंगा करवाया था, उस तरह के दंगे कराने की योजना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समझती है आज हमारे खिलाफ इतनी नाराजगी है".
'अगर दिग्विजय सिंह ने कोशिश भी की तो...'

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










