
एमपीः 5 मई से शुरू होगा 18+ का वैक्सीनेशन, 10 दिन में इतने लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
AajTak
मध्य प्रदेश से एक अच्छी खबर आई है. यहां 5 मई से 18 से 44 साल के युवाओं को 5 मई से वैक्सीन लगाई जाएगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी.
मध्य प्रदेश से वैक्सीनेशन को लेकर एक अच्छी खबर आई है. यहां 5 मई से 18 से 44 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन भी शुरू हो जाएगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 मई से 18 साल से 44 साल तक के आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि, 18+ का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू होना था, लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से ये उस दिन शुरू नहीं हो सका. सोमवार को मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन को लेकर आपात बैठक बुलाई थी जिसके बाद उन्होंने बताया कि 'मध्यप्रदेश में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु तक के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम 5 मई से शुरू किया जा रहा है. इसके लिए 5 करोड़ 19 लाख डोज की जरूरत होगी'. सीएम ने कहा कि ये वैक्सीन निशुल्क रहेगी.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









