
एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा, जानें कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की खूबियां
AajTak
भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज (Railway Arch Bridge) बन रहा है. ये रेलवे ब्रिज पेरिस के एफिल टावर (Eiffel Tower) से 35 मीटर ऊंचा है. आर्क रेलवे ब्रिज का आधार जिन खंबों पर टिका है, उसकी एक तरफ की ऊंचाई 131 मीटर है जो कुतुबमीनार (72 मीटर) से कहीं ज्यादा है.
भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज (Railway Arch Bridge) बन रहा है. ये ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो गया है. रेल मंत्रालय और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके एक वीडियो शेयर करते हुए इस ब्रिज के कुछ फैक्ट्स की जानकारी दी है. Railway Arch bridge on Chenab: 📹 Watch this video to learn some interesting facts about the highest arch Railway bridge 🌉 in the world. pic.twitter.com/2uWs3lGmbj Infrastructural Marvel in Making: Indian Railways is well on track to achieve another engineering milestone with the steel arch of Chenab bridge reaching at closure position. It is all set to be the world's highest Railway bridge 🌉 pic.twitter.com/yWS2v6exiP रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शेयर वीडियो के अनुसार चिनाब नदी पर बन रहे इस आइकॉनिक रेलवे आर्क ब्रिज की लंबाई 1315 मीटर है. वहीं, नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है. ब्रिज के एक तरफ के पिलर यानी खंभे की ऊंचाई 131 मीटर है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










