
'एटीट्यूड दिखाता है…', कनाडा में भारतीय युवक से बदसलूकी का वीडियो वायरल
AajTak
कनाडा के टोरंटो में एक McDonald’s रेस्टोरेंट के अंदर भारतीय युवक से मारपीट का वीडियो वायरल है. वीडियो में एक कनाडाई शख्स, बहस के बाद भारतीय युवक की कॉलर पकड़कर उसे धक्का देता नजर आता है. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई है और एक बार फिर कनाडा में भारतीयों के प्रति बढ़ते रेसिज्म पर बहस छेड़ दी है.
कनाडा के टोरंटो शहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक भारतीय युवक के साथ रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट की गई है.वीडियो में दिख रहा है कि McDonald’s के अंदर एक कनाडाई व्यक्ति ने बिना किसी वजह के भारतीय मूल के युवक पर हमला कर दिया.यह वीडियो अब X और Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं.
कैसे शुरू हुआ झगड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना टोरंटो के एक McDonald’s में Mobile Order Pick-Up काउंटर के पास हुई.वीडियो में एक शख्स ब्लू जैकेट पहने हुए नजर आता है.वह अचानक एक भारतीय व्यक्ति के पास आता है और गुस्से में अपना फोन फेंक देता है.
कुछ ही पल बाद वह शख्स जो कथित तौर पर नशे में था भारतीय युवक को धक्का देकर उसकी कॉलर पकड़ लेता है.इस दौरान वह युवक पर खुद को अलग दिखाने का आरोप लगाता है.भारतीय युवक शांत रहते हुए कहता है कि तुम खुद को मुसीबत में डाल रहे हो.इसके बावजूद कनाडाई व्यक्ति उसे बार-बार धक्का देता है.
देखें वायरल वीडियो
रेस्टोरेंट के स्टाफ और आसपास के लोग बीच-बचाव करते हैं और दोनों को बाहर जाने के लिए कहते हैं.फिर भी वह कनाडाई शख्स भारतीय युवक पर एटीट्यूड दिखाने का आरोप लगाता रहता है.बाद में उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










