
'एग्जाम को चिट्ठी लिखो, हे डियर एग्जाम...', जब बच्चों से बोले PM Modi
AajTak
आज पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव से निपटने के टिप्स दिए. ये खास इवेंट 'परीक्षा पे चर्चा' का पांचवा एडिशन था जिसे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था. यहां उन्होंने बच्चों को परीक्षा से जुड़े हर सवाल का बारीकी से जवाब दिया. पीएम मोदी ने बच्चों के सामने अपना दृष्टिकोण रखा और छोटी छोटी चीजों के जरिये कई उदाहरण भी दिए. उन्होंने कहा कि सबसे पहले खुद को जानना बेहद जरूरी है, अपनी कमियों को, अपनी क्षमताओं को, अक्षमताओं को जानिए और परीक्षा को ही एक लेटर लिख दीजिये. पीएम मोदी ने अनोखे ढंग से छात्रों को प्रेरित किया. देखें ये वीडियो.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











