
एक ही दिन में 32 भारतीय उड़ानों में बम होने की धमकी, 1 विमान फ्रैंकफर्ट किया गया डायवर्ट
AajTak
एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर सहित कई भारतीय एयरलाइनों को पिछले कुछ दिनों में कई बार बम की धमकियां मिली हैं. हालांकि जांच के बाद सभी धमकियां फेक निकली थी. शनिवार को ही 32 विमानों में बम होने की धमकी मिली थी.
विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों की 20 से अधिक उड़ानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली. इसके बाद विभिन्न हवाई अड्डों पर आपातकालीन जांच की गई. अधिकारियों ने कहा कि उनमें से केवल एक को आपातकालीन लैंडिंग और निरीक्षण के लिए डायवर्ट किया गया. अन्य सभी उड़ानों की उनके गंतव्य पर उतरने के बाद जांच की गई, हालांकि जांच की वजह से विमानों के समय में देरी हुई.
दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान, यूके 17 को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में डायवर्ट किया गया, जहां लंदन जाने से पहले 2 घंटे तक सुरक्षा जांच की गई. अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश बम की धमकियां उड़ानों के अपने गंतव्य पर उतरने के बाद मिलीं.
सभी धमकियां फर्जी निकली
एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर सहित कई भारतीय एयरलाइनों को कई बम की धमकियां मिलने से विमानन उद्योग को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. कुछ धमकी भरे संदेश शौचालयों में लिखे पाए गए, जबकि अन्य सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से भेजे गए थे. हालांकि, अंत में सभी संदेश फर्जी पाए गए.
यह भी पढ़ें: दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, आधी रात हुई इमरजेंसी लैंडिंग
स्थिति के जवाब में, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने शनिवार को नई दिल्ली में एयरलाइनों के सीईओ और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने बैठक के दौरान आश्वासन दिया कि सभी अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और भारतीय आसमान सुरक्षित है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








