
एक ही दिन ओपन हो रहे हैं तीन IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल्स
AajTak
पिछले करीब दो महीने से आईपीओ लॉन्च होने का सिलसिला थम गया था. लेकिन अब फिर एक के बाद एक तीन आईपीओ लॉन्च हो जा रहे हैं. शेयर बाजार में मजबूती को देखते हुए कई कंपनियां अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में हैं.
पिछले करीब दो महीने से आईपीओ लॉन्च होने का सिलसिला थम गया था. लेकिन अब फिर एक के बाद एक तीन आईपीओ लॉन्च हो जा रहे हैं. शेयर बाजार में मजबूती को देखते हुए कई कंपनियां अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में हैं. ऐसे में अगर आप आईपीओ में निवेश का मन बना रहे हैं तो फिर आपके लिए यह एक बेहतर मौका है. (Photo: Getty Images) Shyam Metalics and Energy IPO स्टील मैन्युफैक्चिरिंग कंपनी श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy) का आईपीओ 14 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा. कंपनी की आईपीओ के जरिए 909 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. फिलहाल श्याम मेटेलिक्स और सहयोगी कंपनी SSPL पर अभी 850 करोड़ से ज्यादा कर्ज है. श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 303 से 306 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस आईपीओ में 657 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और 252 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा. जिसके तहत कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इस आईपीओ का लॉट साइज 45 शेयरों का है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










