
एक हसीना, एक महाठग... सुकेश की करतूतों से वाकिफ थीं जैकलीन फर्नांडिस! अब जांच का फंदा
AajTak
अब महाठग सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के 399 दिन बाद ऐसे ही सवालों से जैकलीन फर्नांडिस का आमना सामना होने वाला है. असल में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यह जानना चाहती है कि क्या जैकलीन फर्नांडिस भी इस साजिश में शामिल थी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के रडार पर आ गई है. बुधवार को जैकलीन EOW के उन सवालों का सामना कर रही हैं, जिसका ताल्लुक उनसे और तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर से है. जैकलीन से पूछताछ के लिए EOW ने सवालों की लंबी फेहरिस्त बना रखी है. सवाल होंगे उन 200 करोड़ रुपये के बारे में जो महाठग ने जेल में बंद रहते हुए ठगे.
क्या वसूली के पैसों से ऐश कर रही थीं जैकलीन फर्नांडिस? क्या वाकई सुकेश चंद्रशेखर की करोड़ों की ठगी से वाकिफ थी जैकलीन फर्नांडीस? क्या सुकेश के फरेब से अंजान होने का जैकलीन का दावा झूठा है? अब महाठग सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के 399 दिन बाद ऐसे ही सवालों से जैकलीन फर्नांडिस का आमना सामना होने वाला है. असल में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यह जानना चाहती है कि क्या जैकलीन फर्नांडिस भी इस साजिश में शामिल थी?
जैकलीन की मासूमियत महज फरेब! तो क्या जैकलीन के चेहरे की मासूमियत महज फरेब का पर्दा है? तो क्या ये महज मुहब्बत का दिखावा भर है? ना तो ये पहली नज़र का प्यार था और न ही दिल का मामला? बल्कि ये तो एक ऐसा रिश्ता था, जिसका राज़ अब फाश हो चुका है. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब दिल्ली पुलिस की EOW विंग यानी आर्थिक अपराध शाखा के सामने हैं.
सोशल मीडिया में वायरल थी जैकलीन-सुकेश की तस्वीरें क्योंकि जिस सुकेश चंद्रशेखर से बॉलीवुड बाला जैकलीन फर्नांडिस की दोस्ती की गर्मागर्म खबरें अब तक सोशल मीडिया में चटकारे लेकर देखी और सुनी जा रही थीं. उन खबरों के पीछे की हकीकत के बारे में जानकर अब लोग हैरान हैं. किसी ने उसके बारे में ऐसा नहीं सोचा था.
ईडी ने किया था खुलासा जब से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने ये बात उजागर की है, तभी से जैकलीन के चाहने वालों का दिल पूरी तरह से टूट चुका है. जैकलीन अब तक खुद को महाठग सुकेश चंद्रशेखर की जालसाजी से अंजान बताती रही थी, मगर सामने आया सच ये है कि उसे सुकेश की ठगी के इस मायाजाल की पूरी खबर थी और वो सबकुछ जानते हुए भी वो ना सिर्फ सुकेश चंद्रशेखर का साथ देती रही, बल्कि उसके ठगी के पैसों से ऐश भी करती रही.
ईडी दाखिल कर चुकी है चार्जशीट यही वजह है कि ईडी ने अब सुकेश के बाद जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ भी 215 करोड़ की महाठगी के मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. जहां से प्रवर्तन निदेशालय का काम खत्म हो जाता है, जांच का बेटन अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने थाम लिया है. अभिनेत्री से पूछताछ के लिए EOW के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त भी मौजूद है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








