
एक 'सीट' की जिद और NDA से OUT हो गए पशुपति पारस... चिराग को क्यों मिली ज्यादा तवज्जो?
AajTak
बिहार की 40 सीटों के लिए एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है. बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी. जबकि, चिराग पासवान के खाते में 5 सीटें आई हैं. सबसे बड़ी बात है कि उनके चाचा पशुपति पारस के हाथ खाली रहे हैं.
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर NDA से कौन-कहां से लड़ेगा? आखिरकात तय हो ही गया. कई दिनों से चल रही खींचतान के बाद सोमवार को बिहार में NDA ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया.
सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत, बिहार की 40 में से 17 सीटों पर बीजेपी, 16 पर जेडीयू, पांच पर एलजेपी और बची दो सीटों में से एक-एक पर हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा चुनाव लड़ेगी.
ये पहली बार है जब बिहार में बीजेपी को जेडीयू से ज्यादा सीटें मिली हैं. 2019 में बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस वक्त एलजेपी को 6 सीटें मिली थीं. तब एलजेपी में टूट नहीं हुई थी.
लेकिन चिराग पासवान के निधन के बाद एलजेपी में टूट पड़ गई. एक गुट चिराग पासवान ने बना लिया तो दूसरा गुट उनके चाचा पशुपति पारस का बना.
हैरानी वाली बात है कि सीट शेयरिंग के तहत, चाचा पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी गई है. माना जा रहा है कि ये सारा खेल एक सीट पर लड़ने की जिद के कारण बिगड़ गया. दरअसल, पशुपति पारस हाजीपुर सीट मांग रहे थे, जबकि यही सीट चिराग पासवान भी मांग रहे थे. हाजीपुर वही सीट है, जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा सांसद रहे थे. 2019 में पशुपति पारस यहां से पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.
हाजीपुर... मतलब रामविलास पासवान?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










