
एक साल में कितनी महंगी हुई आपकी थाली? चावल-आटे के बढ़े दाम, आलू-प्याज हुआ सस्ता
AajTak
पिछले एक साल में खाने वाली वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है. हालांकि, कुछ चीजों के दाम कम भी हए हैं. लेकिन खुदरा महंगाई दर फरवरी के महीने में 6 फीसदी की आंकड़े से ऊपर रही थी. चावल और आटे के दाम में बढ़ोतरी हुई है.
देश में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) फरवरी के महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के तय लक्ष्य 6 फीसदी से अधिक रही थी. इस वजह से खाने की वस्तुओं की कीमतों (Food Items Price) में तेजी देखने को मिली. पिछले साल के मुकाबले इस साल देश में आम लोगों की थाली महंगी हुई हैं. चावल, आटा और दाल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं और बढ़े हुए भाव ने थाली को महंगा कर दिया है. हालांकि, कुछ फूड आइटम्स की कीमतों में गिरावट भी आई है.
कितना महंगा हुआ चावल?
पिछले साल यानी 20 मार्च 2022 को एक किलो चावल की कीमत 36 रुपये थी. लेकिन 30 मार्च 2023 को ये बढ़कर 39 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. पिछले एक साल में चावल के भाव में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, आटा का भाव भी पिछले साल के मुकाबले इस साल 14.4 फीसदी बढ़ा है. 20 मार्च 2022 को एक किलो आटे की कीमत 31 रुपये थी. वही, 30 मार्च 2023 को आटा 35 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था.
दूध की कीमतों में उछाल
पिछले एक साल में अरहर की दाल की कीमतों में 11.6 फीसदी का इजाफा हुआ है. 30 मार्च 2022 को एक किलो अरहर दाल 103 रुपये में बिक रही थी. वही, इस साल 30 मार्च को इसकी कीमत 115 रुपये पर पहुंच गई है. दूध की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है. 30 मार्च 2022 को दूध की कीमत प्रति लीटर 51 रुपये पर थी. वही, 30 मार्च 2023 को दूध प्रति लीटर 12.5 फीसदी महंगा होकर 57 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया है.
सस्ता हुआ वनस्पति तेल

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











