
एक साल ठंडा पड़ा है SBI का शेयर, आ गया अब तगड़ा टारगेट, खूब बनेगा पैसा?
AajTak
केनरा बैंक (Canara Bank Stock) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB Stock) के मुकाबले SBI के शेयर ने एक साल में बेहद कम रिटर्न दिया है, जबकि फंडामेंटली ये बैंक ज्यादा मजबूत है. ऐसे में ब्रोकरेज हाउस को लगता है कि अब SBI के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर फिलहाल 600 रुपये के आसपास है. पिछले एक साल में जहां केनरा बैंक (Canara Bank Stock) के शेयर ने 42 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB Stock) ने दमदार 89 फीसदी रिटर्न दिया है. जबकि इस दौरान SBI के शेयर ने केवल 5 फीसदी रिटर्न दिया है. निवेशक थोड़े मायूस हैं, आखिर मुनाफे में ग्रोथ के बावजूद शेयर में तेजी क्यों नहीं देखी जा रही है? लेकिन अब कई ब्रोकरेज हाउस को लगता है कि आने वाले समय में SBI के शेयर 700 से लेकर 750 रुपये तक भाव दिखा सकता है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 11 सितंबर को जारी अपने एक नोट में SBI का टारगेट प्राइस 700 रुपये दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 17 फीसदी ज्यादा है.
इससे पहले पिछले महीने 24 अगस्त को HDFC सिक्योरिटिज ने एसबीआई का टारगेट प्राइस 750 रुपये दिया था. यानी मौजूदा भाव करीब 25 फीसदी की तेजी संभव है.
विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ा
एसबीआई के शेयरों पर विदेशी निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. शेयर होल्डिंग पैटर्न देखें तो मार्च 2023 की तिमाही की तुलना में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 9.89 फीसदी से बढ़ाकर जून तिमाही में 10.36 फीसदी कर ली है. वहीं म्यूचुअल फंडों ने हिस्सेदारी 25.17 से घटाकर 24.80 फीसदी कर दी है.
अब SBI शेयर की चाल पर नजर डालें तो इस शेयर ने पिछले एक महीने में 6.48 फीसदी रिटर्न दिया है. जबकि 6 महीने में 13.69 फीसदी रिटर्न बनाकर दिया है. हालांकि एक साल में केवल 5 फीसदी ये शेयर चला है. जबकि इस दौरान Nifty में 13 फीसदी की तेजी आई है. 5 साल का चार्ट देखें तो इस सरकारी कंपनी के शेयर ने 105 फीसदी का रिटर्न दिया है, यानी 5 साल में इस बैंक के शेयर ने पैसा डबल कर दिया है.
SBI की आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये SBI का 52 वीक लो 499.35 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 629.55 रुपये है. एसबीआई ने 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,068 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,989 करोड़ रुपये थी. (नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











