
एक साल की बच्ची से रेप करने वाले को आजीवन जेल, कोर्ट ने कहा- 25 साल तक कतई परोल न मिले
AajTak
लुधियाना में एक साल की बच्ची से रेप के आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उसे 25 साल तक परोल न देने का भी फैसला सुनाया है. इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 38 दिन में कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी. वहीं कोर्ट ने भी 60 दिन में इस मामले में फैसला सुना दिया.
लुधियाना की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में एक बड़ा फैसला सुनाया. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमर जीत सिंह की कोर्ट ने बुधवार को एक साल की बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही यह आदेश दिया कि उसे 25 साल तक कोई परोल नहीं दी जाएगी. इस साल 18 मार्च को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी. महज 60 दिन के भीतर कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर दोषी को सजा सुना दी.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने बिहार के दरबंगा के मूल निवासी और लुधियाना में रह रहे राजा राम (27 वर्षीय) को दोषी ठहराया है. उसे अपने पड़ोस में रहने वाली बच्ची से रेप करने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.
इस मामले में स्पेशल पब्लिक पॉसिक्यूटर बी डी गुप्ता ने कहा कि आरोपी ने इस साल आठ फरवरी को खेलने के बहाने कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया था. काम के सिलसिले में बाहर गए बच्ची के माता-पिता जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर से खून बह रहा था और वह रो रही थी.
इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. बच्ची का पिता मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन वह लुधियाना में माली का काम करत है. उसने पुलिस को बताया कि आसपास के इलाके में रहने वाले राजा राम ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है.
बीडी गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 9 फरवरी को सराभा नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376, 363 और 366-ए और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया था.
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इस मामले में 18 मार्च को विशेष फास्ट ट्रैक POCSO कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी. वहीं कोर्ट ने भी 60 दिनों में सुनवाई पूरी कर उसे कठोरा सजा सुना दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










