
एक साथ 9 बैंकों पर एक्शन, RBI ने लगाया जुर्माना, कहीं आपका खाता तो यहां नहीं?
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ 9 को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया है. इसमें महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक के बैंक शामिल हैं. केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने की वजह से ये एक्शन लिया है. रिजर्व बैंक देश के बैकों के ऑपरेशन पर नजर बनाए रखता है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 9 शहरी सहकारी बैंकों (Urban Cooperative Banks) पर नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा एक्शन लिया है. रिजर्व बैंक ने कई बैंकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक रेगुलेटरी ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के दो-दो बैंकों और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड के एक-एक बैंक पर फाइन लगाया है. इन सहकारी बैंकों ने दिशा-निर्देशों का पलान नहीं किया है, जिसके चलते उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है.
इन बैंकों पर लगा जुर्माना
ओडिशा स्थित केंद्रपाड़ा शहरी सहकारी बैंक और बेरहामपुर सहकारी शहरी बैंक पर फाइन लगा है. गुजरात के बैंक संतरामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, नवानगर को-ऑपरेटिव बैंक, मध्य प्रदेश के कृष्णा मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पर रिजर्व बैंक ने जुर्माना ठोका है.
इसके अलावा झारखंड के जमशेदपुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, छत्तीसगढ़ के रेणुका नागरिक सहकारी बैंक और महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक पर भी जुर्माना लगा है.
किस पर लगा कितना जुर्माना?
रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकों पर ये कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है. बेरहामपुर सहकारी शहरी बैंक पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगा है. इसके अलावा जमशेदपुर शहरी सहकारी बैंक पर 1 लाख रुपये, नवानगर को-ऑपरेटिव बैंक पर 25,000 रुपये, उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक पर 2.5 लाख रुपये, संतरामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










