
एक साथ तीन देशों में डोली धरती... 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद तिब्बत में लगातार महसूस किए जा रहे झटके
AajTak
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक नेपाल और भारत के सिक्किम की सीमा के पास चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 9:05 बजे 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से लगभग 91 किमी (56 मील) दूर स्थित था.
दुनिया के तीन देशों में मंगलवार सुबह एक साथ भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत में था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक नेपाल और भारत के सिक्किम की सीमा के पास चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 9:05 बजे 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से लगभग 91 किमी (56 मील) दूर स्थित था. भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप का प्रभाव इस पूरे क्षेत्र में व्यापक रूप से महसूस किया गया. तिब्बत में रुक-रुककर कई बार झटके महसूस किए गए. भारत में पूर्वोत्तरी राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में भी झटके महसूस किए गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने घरों के अंदर के वीडियो शेयर किए, जिसमें भूकंप के कारण पंखे हिल रहे थे. भूकंप के कारण जानमाल कि क्षति के बारे में फिलहाल कोई विवरण उपलब्ध नहीं है. यूएसजीएस (Unites States Geological Survey) ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.1 थी और यह धरती के सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे आया, जिससे यह बहुत ज्यादा विनाशकारी साबित नहीं हुआ.
यूएसजीएस के कंप्यूटर मॉडल का अनुमान है कि 105 मिलियन लोगों ने मंगलवार के भूकंप को महसूस किया होगा, जिसमें 76,000 ऐसे लोग शामिल होंगे जिन्होंने 'तीव्र' से 'गंभीर' भूकंप का अनुभव किया होगा. नेपाल के एक निवासी ने ईएमएससी (European-Mediterranean Seismological Centre) को बताया, 'काफी तेज झटके महसूस हुए. सुबह-सुबह ठंड में हर कोई अपने घरों से बाहर निकल आया. भूकंप के झटकों के कारण पेड़ों पर बैठे पक्षी आसमान में उड़ने लगे.' सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के शिगात्से शहर के डिंगरी काउंटी के पास 6.8 तीव्रता का भूकंप आया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










