
एक लाख में खरीदा नकली नोट छापने का मैटेरियल... 500 की करेंसी तैयार करने का था प्लान
AajTak
महाराष्ट्र के वाशिम (Washim) में पुलिस ने चार ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो नकली नोट छापने की तैयारी में थे. इन लोगों ने एक लाख रुपये में नकली नोट तैयार करने का मैटेरियल खरीदा था. कार से जब मैटेरियल ले जा रहे थे, उसी दौरान पुलिस को खबर मिली और नाकाबंदी कर पकड़ लिया.
महाराष्ट्र के वाशिम (Washim) में पुलिस ने नकली नोट बनाने के सामान के साथ 4 लोगों को पकड़ा है. ये लोग कार में सवार होकर नोदेड़ से आ रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें अरेस्ट कर लिया. पुलिस को कार से कागज के कुछ बंडल और एक प्लास्टिक की कैन में लिक्विड जैसा सामान मिला है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सभी आरोपी एक लाख रुपये में नकली नोट बनाने का सामान खरीदकर ला रहे थे.
दरअसल, मंगरूलपीर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोग एक कार में बैठकर नांदेड़ से आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी. उसी दौरान एक कार दिखाई दी.
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई पुलिस ने जब्त किए 13.5 लाख रुपये के नकली नोट, 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' ने किए जारी!
पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं रुकी. इसके बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया. इस पर आरोपियों ने कार की स्पीड बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगे. कुछ दूर जाने के बाद पुलिस ने कार को रोक लिया और तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को कार से एक बड़ी थैली में कागज के कुछ बंडल और एक लिक्विड जैसा पदार्थ मिला, जिसे कब्जे में ले लिया.
पुलिस के हिरासत में सभी आरोपी
जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पहले तो उन्होंने थैले के बारे में गोलमोल जवाब दिया. पुलिस ने जब सख्ती बरती तो उन्होंने बताया कि नांदेड़ से नसरुल्ला खान उर्फ हाजी साहब नाम के व्यक्ति से 1 लाख रुपये देकर 500 के नकली नोट बनाने का सामान खरीदा था. उसी को लेकर आ रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. इसी के साथ मंगरूलपीर पुलिस ने नांदेड़ से चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








