
एक लड़की और दो आशिक, समझाने के बहाने युवक ने बुलाया और दूसरे को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में लव ट्राएंगल में एक नाबालिग युवक की हत्या कर दी गई. दरअसल आरोपी ने नाबालिग को समझाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को राख में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया. बाद में पता चला कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में लव ट्राएंगल में एक नाबालिग लड़के की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिससे से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है.
दरअसल 17 साल का मृतक विशाल पाटिल और हत्या का आरोपी एक ही लड़की को पसंद करते थे. इस बात को लेकर दोनों में अक्सर अनबन होती रहती थी, आरोपी ने मृतक को समझाने के बहाने शहर के पडोली पुलिस थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास मिलने बुलाया.
वहां लड़की के मामले को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया, ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर विशाल पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को ब्रिक्स फैक्ट्री के पास रखे राख में छुपा दिया और वहां से फरार हो गए.
इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि ब्रिक्स फैक्टरी की राख में एक लाश पड़ी है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले तो लाश की शिनाख्त की और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 8 घंटों के भीतर हत्या के इस मामले का खुलासा कर दिया.
पुलिस ने युवक की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में बॉयफ्रेंड ने महिला का गला रेत दिया था. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी.
इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के साकीनाका इलाके में एक चलते ऑटो रिक्शा में व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया. उसी हथियार से आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










