
एक रुपए में Breast Cancer का इलाज, इस अस्पताल में इजाद की गई नई तकनीक
AajTak
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तकनीक इजाद की. केवल एक रुपए या फिर यूं कहें 'फ्री' में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज किया जा रहा है. तकनीक का नाम Onco Mammoplasty Technique है. 48 वर्षीय महिला का इलाज इसी तकनीक द्वारा किया गया. जिसके रिजल्ट बहुत अच्छे आए. अब इस तकनीक पर लगातार काम हो रहा है.
यूपी के कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Medical College) के डॉक्टरों ने ओन्को मैमोप्लास्टी तकनीक (Onco Mammoplasty Technique) इजाद की है. इस तकनीक के जरिए ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं महिलाओं का केवल एक रुपए में इलाज किया जा रहा है. ब्रेस्ट कैंसर ऑपरेशन के बाद होने वाली परेशानियों को दूर करने में भी इस तकनीक का सहारा लिया जा रहा है.
ब्रेस्ट कैंसर का ग्राफ महिलाओं को होने वाले कैंसर में काफी ज्यादा है. ऐसे में GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह तकनीक मील का पत्थर साबित हो सकती है. कैंसर होने पर उसका इलाज कराना हर किसी के बस की बात नहीं होती. जो गरीब होते हैं वे इलाज का आधा रास्ता तय करने के बाद ही हार मान जाते हैं. ऐसे में केवल एक रुपए या फिर यूं कहें कि 'फ्री' में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मिलना बहुत ही राहत पहुंचाने वाला है.
हटाया जाता है केवल संक्रमित हिस्सा
GSVM मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने कहा ''इस तकनीक के जरिए ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों के ब्रेस्ट से केवल संक्रमित हिस्से को ही हटाया जाता है और उसकी जगह वॉल्यूम रिप्लेसमेंट पद्धति से उसे नया आकार दिया जाता है.''

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







