
एक रात, 3 वारदात... छुरा घोंपा, गला रेता, चाकूबाजी की घटना से सहमी दिल्ली, 1 की मौत, 2 जख्मी
AajTak
बदमाशों ने पहला शिकार शेर मोहम्मद को बनाया. बदमाशों ने उसे चाकू मारा, लेकिन वह एक घर के अंदर छिप गया और उससे लूट नहीं हो पाई. इसके 1 घंटे बाद बदमाशों ने गुफरान के पीठ में चाकू मारा और उसका मोबाइल छीन लिया. हमले में गुफरान की मौत हो गई. बदमाशों का तीसरा शिकार बना शारिक.
उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में एक ही रात में तीन शातिर बदमाशों ने लूट के इरादे से एक के बाद एक तीन अलग-अलग लोगों पर हमला किया. इतना ही नहीं बदमाशों ने तीन लोगों को चाकू भी मारा. इसमें एक शख्स की मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने किसी तरह छप में छिपकर, या अंधेरा का फायदा उठाकर अपनी जान बचाई.
दरअसल, दिल्ली पुलिस को लूट और चाकूबाजी की पहली कॉल रात के 11:33 पर मिली, जबकि दूसरी कॉल 12:30 पर और तीसरी कॉल 1:02 पर मिली. बदमाशों ने पहला शिकार शेर मोहम्मद को बनाया. बदमाशों ने उसे चाकू मारा, लेकिन वह एक घर के अंदर छिप गया और उससे लूट नहीं हो पाई.
वहीं, इसके 1 घंटे बाद बदमाशों ने गुफरान के पीठ में चाकू मारा और उसका मोबाइल छीन लिया. हमले में गुफरान की मौत हो गई. बदमाशों का तीसरा शिकार बना शारिक. बदमाशों ने शारिक के गले में चाकू मारा लेकिन शारिक इसके बावजूद एक घर में घुस गया और अपनी जान बचा ली.
पुलिस ने इन तीनो मामलों में अलग अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों कपिल चौधरी और सोहैल को गिरफ्तार किया है. जबकि समीर नाम का तीसरा आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि आरोपियों ने चाकू कुछ दिन पहले ही बल्लीमारान से खरीदे थे.
क्यों किया हमला? बताया जा रहा है कि कपिल सोहेल और समीर ने शराब पी रखी थी. तीनों ने कुछ लोगों को लूटने का फैसला किया. तीनों के पास चाकू था, जिसे इन्होंने हाल ही में बल्लीमारान से खरीदा था. तीनों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया, लेकिन एक हो ही लूट पाए. एक शख्स की चाकू लगने से मौत हो गई. जबकि दो घायल होने के बावजूद भी भागने में सफल रहे. तीनों लड़के इलाके के जाने-माने बदमाश हैं और उनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










