
एक महीने में RBI ने खरीदा 8 टन गोल्ड, जानिए भारत के पास कुल कितना है सोना
AajTak
WGC की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 में गोल्ड खरीदने के मामले में भारत का स्थान पोलैंड के बाद दूसरा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक पोलैंड के नेशनल बैंक ने 2024 में सबसे ज्यादा 90 टन गोल्ड की खरीदारी की.
दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने नवंबर 2024 में अपने गोल्ड भंडार में बड़ा इजाफा किया है. दुनियाभर में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई के असर से गोल्ड की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है. World Gold Council यानी WGC की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में सेंट्रल बैंकों ने मिलकर 53 टन गोल्ड खरीदा. खास बात है कि इसमें भारत का भी अच्छा खासा योगदान रहा है.
WGC के मुताबिक RBI ने नवंबर में 8 टन गोल्ड खरीदा, जिसके बाद RBI का कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर 876 टन हो गया है. इस तरह से 2024 में भारत ने कुल 73 टन गोल्ड की खरीदारी की.
पोलैंड के बाद के भारत दूसरे स्थान पर WGC की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 में गोल्ड खरीदने के मामले में भारत का स्थान पोलैंड के बाद दूसरा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक पोलैंड के नेशनल बैंक ने 2024 में सबसे ज्यादा 90 टन गोल्ड की खरीदारी की.
इससे बाद पोलैंड का कुल गोल्ड रिजर्व बढ़कर 448 टन हो गया है. पोलैंड के कुल रिजर्व्स में गोल्ड की 18 फीसदी हिस्सेदारी है. अगर गोल्ड की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाने वाले दूसरे देशों की बात करें तो पोलैंड के अलावा उज्बेकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने नवंबर में 9 टन गोल्ड खरीदा जिससे उसका कुल गोल्ड रिजर्व 382 टन हो गया.
वहीं, चीन के People’s Bank ने 6 महीने के गैप के बाद 5 टन गोल्ड खरीदा और अब चीन का कुल गोल्ड रिजर्व 2,264 टन हो गया है, जो चीन के कुल रिजर्व का 5 फीसदी है. इसके अलावा, कजाकिस्तान और जोर्डन के सेंट्रल बैंकों ने भी अपने गोल्ड रिजर्व्स बढ़ाए हैं.
जानिए किस देश के पास कितना सोना

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










