
एक महीने में 20 वारदात: नंगे पैर बंद घरों में डालते थे डकैती, बांग्लादेश से दिल्ली आकर बसी गैंग
AajTak
Ghaziabad News: इस गैंग का सरगना मुगलशेर खूंखार अपराधी है. इसके ऊपर राजस्थान, यूपी और दिल्ली में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इस गैंग के सदस्य बांग्लादेश के रहने वाले हैं. कई साल पहले दिल्ली में आकर बस गए थे.
UP News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने बंद घरों के दरवाजे तोड़कर चोरी करने वाले बांग्लादेशी चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिल्ली-एनसीआर में रेलवे लाइन के आसपास बसी हुई कॉलोनियों में रेकी करते थे और चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे. इन आरोपियों ने पिछले एक महीने के भीतर बापू धाम, मधुबन, कवि नगर, मसूरी लोनी इलाके में 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था.
पुलिस ने चोरों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, सवा लाख रुपए कैश और कुंडी ताला काटने के औजार भी बरामद किए हैं. इस गैंग में दो सर्राफ भी शामिल हैं, जो फरार बताए जा रहे हैं. सर्राफ, बदमाशों से लूट का सामान खरीदा करते थे. खुलासा हुआ है कि इस गैंग ने एक रात में तीन-तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.
गैंग का सरगना मुगलशेर
इन आरोपियों की पहचान मुगल शेर, आफताब, करीम और मुरसलीन के तौर पर हुई है. मुगलशेर इस गैंग का सरगना है. आमतौर पर किसी को खबर न हो, इसलिए यह नंगे पैर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. इस गैंग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बड़ी चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है.
गाजियाबाद पुलिस इस मामले में दो सर्राफों फिरोज और राजाराम की भी तलाश कर रही है. दोनों फिलहाल बताए जा रहे हैं. इस गैंग के और दो सदस्य भी फरार हैं. जिनके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
दरअसल, बीते दिनों से लगातार कविनगर, मसूरी, बापूधाम और लोनी इलाके में लगातार लूट और चोरी की वारदातें हो रही थीं. इसी के मद्देनजर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और टेक्निकल सर्विलांस के तहत जांच शुरू की, तो यह चेहरे सीसीटीवी कैमरे की जद में नजर आए, जिसके बाद आइडेंटिफिकेशन करके पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












