
एक महीने तक एक्टिव रहेगा SIM, ये हैं Jio, Airtel, Vi और BSNL के प्लान, TRAI ने जारी की लिस्ट
AajTak
TRAI One Month Validity Plan List: ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों की एक महीने और 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट जारी की है. इन प्लान्स को कंपनियों ने ट्राई के आदेश के बाद अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है. Jio, Airtel, Vi और BSNL के पोर्टफोलियो में आपको अब ये प्लान्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
TRAI के आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के एक महीने की वैलिडिटी वाले कुछ प्लान्स लॉन्च किए हैं. Airtel, Jio, Vi और BSNL सभी टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले दिनों ऐसे प्लान्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं. ये सभी प्लान्स एक महीने और 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं. ट्राई ने सभी कंपनियों से कम से कम एक ऐसा प्लान्स जोड़ने के लिए कहा था.
अब ट्राई ने इन प्लान्स की लिस्ट जारी की है. यूजर्स की शिकायत के बाद TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान्स जारी करने का आदेश किया था. इससे पहले तक ज्यादातर प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी. हालांकि, 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स अभी भी मौजूद हैं.
एयरटेल के पोर्टफोलियो में 128 रुपये और 131 रुपये के दो प्लान्स शामिल हैं. 128 रुपये में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इसमें लोकल और STD कॉल्स 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से मिलती हैं.
वहीं नेशनल वीडियो कॉल 5 पैसे प्रति सेकेंड, डेटा 50 पैसे प्रति MB और SMS (1 रुपये लोकल और 1.5 रुपये STD) के रेट से मिलेगा. 131 रुपये के प्लान में आपको ये सभी सर्विसेस एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगी.
30 दिनों की वैलिडिटी के साथ BSNL का रिचार्ज प्लान 199 रुपये में आता है, जबकि एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 229 रुपये है. वहीं MTNL की बात करें तो, कंपनी 151 रुपये और 97 रुपये के दो प्लान्स ऑफर करती है.
जियो ने भी TRAI के आदेश के बाद अपने पोर्टफोलियो में दो प्लान्स जोड़े हैं. एक महीने की वैलिडिटी वाला जियो प्लान 259 रुपये में आता है. इस रिचार्ज प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










