
एक बेटी की जिंदगी बचाने के लिए माता-पिता ने दूसरी को 10000 रु में बेचा
AajTak
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में दैनिक मजबूरी करने वाले एक जोड़े ने अपनी 16 साल की बेटी के इलाज के लिए दूसरी बेटी को एक शख्स को बेच दिया. माता-पिता अपनी बड़ी बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे जो एक सांस की बीमारी से पीड़ित है.
किसी भी इंसान के लिए उसकी हर संतान समान महत्व रखती है लेकिन गरीबी के सामने व्यक्ति लाचार हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ आंध्र प्रदेश में जहां एक दंपत्ति को अपने 16 साल की बेटी के इलाज के लिए अपनी दूसरी 12 साल की बेटी को दूसरों के हाथों बेचने पर मजबूर होना पड़ा. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में दैनिक मजबूरी करने वाले एक जोड़े ने अपनी 16 साल की बेटी के इलाज के लिए अपनी दूसरी बेटी को एक शख्स को बेच दिया. माता-पिता अपनी बड़ी बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ थे जो एक सांस की बीमारी से पीड़ित है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गरीब दंपति ने अपनी दूसरी बेटी को महज 10 हजार रुपये में चिन्ना सुब्बैया नाम के शख्स को बेच दिया. उसने बुधवार को लड़की से शादी कर ली. हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही महिला और बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उस नाबालिग को बचा लिया. नाबालिग को जिला चाइल्डकेयर केंद्र में भेज दिया गया है जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












