
एक पेन ड्राइव, 2976 वीडियो और बेशर्मी का खेल... जिस सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं पूर्व पीएम के पोते रेवन्ना उसकी हर एक डिटेल
AajTak
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जॉइनिंग के चार महीने बाद रेवन्ना उसे अपने कमरे में बुलाने लगे. घर में कुल छह महिला कर्मचारी थीं और सभी बहुत घबराती थीं. उनका कहना था कि जब प्रज्वल रेवन्ना घर आते हैं, तो उन सभी को डर लगता है.
Prajwal Revanna Sex scandal: पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना विवादों में आए गए हैं. विवाद भी मामूली नहीं है. दरअसल, प्रज्वल के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो गए. ये सभी आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो हैं. जिन्होंने कर्नाटक की सिसायत को गर्मा दिया है. इन वीडियोज़ में कथित तौर पर प्रज्वल ही दिखाई दे रहे हैं. इल्जाम है कि जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल किया और उनका यौन उत्पीड़न किया.
हैरानी की बात ये है कि सारे आपत्तिजनक वीडियो 24 अप्रैल को वायरल हुए. ठीक उसी के दो दिन बाद यानी 26 अप्रैल को वहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए. आइए जान लेते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या?
घर की नौकरानी ने किया पर्दाफाश ये पूरा मामला खुलकर सामने नहीं आता, अगर एक 47 साल की महिला इस पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं करती. वो महिला कोई और नहीं बल्कि सांसद प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली मेड है. उस महिला ने प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, बल्कि उनके पिता और होलेनरासीपुर के विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न के संगीन इल्जाम लगाए हैं. महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जॉइनिंग के चार महीने बाद रेवन्ना उसे अपने कमरे में बुलाने लगे. घर में कुल छह महिला कर्मचारी थीं और सभी बहुत घबराती थीं. उनका कहना था कि जब प्रज्वल रेवन्ना घर आते हैं, तो उन सभी को डर लगता है. घर के पुरुष स्टाफ ने भी महिला स्टाफ को उनसे संभल कर रहने के लिए कहा था.
मेड की बेटी को भी नहीं छोड़ा देवेगौड़ा परिवार की नौकरानी ने आगे बताया कि जब भी (एचडी) रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती थी. तो वह घर की महिला कर्मचारियों को स्टोर रूम में बुलाकर उन्हें पहले फल दिया करते थे. फिर उन्हें छूते थे. वो उनकी साड़ी की पिन हटा दिया करते थे और उनका यौन उत्पीड़न करते थे. शिकायतकर्ता महिला ने यह भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की, जिसके बाद रेवन्ना ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था.
एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच महिला कर्मचारी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई और तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत FIR दर्ज कर ली है. अब इस मामले में तफ्तीश की जा रही है. मामले के तूल पकड़ने के बाद कर्नाटक की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने इस केस की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. शिकायत करने वाली महिला उनके घर काम कर चुकी एक कुक है. उसी ने इस मामले में कर्नाटक के हासन के होलेनरासीपुर थाने में ये केस दर्ज कराया है.
रेवन्ना की पत्नी की रिश्तेदार भी है पीड़िता शिकायतकर्ता के मुताबिक, वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है. उसने आरोप लगाया कि उनके घर काम शुरू करने के चार महीने बाद ही एच डी रेवन्ना ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. उनका बेटा प्रज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल करके उसके साथ अश्लील बातचीत करता था. रेवन्ना परिवार में कुक का काम कर चुकी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती, तो वो महिला कर्मचारियों का यौन शोषण करते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










