
एक परिवार, पांच कत्ल और गुमनाम कातिल... हैरान कर देगी दो महिलाओं की ये 'जहरीली' साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
AajTak
गढ़चिरौली जिले की अहेरी तहसील के महगाव गांव में शंकर कुंभारे का परिवार रहता था. लेकिन अचानक शकंर समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों की बीमार पड़ने से बीस दिनों के भीतर मौत हो गई. जबकि शंकर या उसके परिजनों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. डेथ मिस्ट्री बना ये मामला सामूहिक हत्याकांड निकला. जिसे अंजाम देने वाला कोई अपराधी या बाहरी शख्स नहीं बल्कि मृतक परिवार से जुड़ी दो महिलाएं हैं. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है.
दहला देगी मौत की ये कहानी पांच लोगों के कत्ल की जो कहानी निकलकर सामने आई है, यकीकनन वो किसी का भी दिल दहला सकती है. दरअसल, गढ़चिरौली जिले की अहेरी तहसील के महगाव गांव में शंकर कुंभारे का परिवार रहता था. लेकिन अचानक शकंर समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों की बीमार पड़ने से बीस दिनों के भीतर मौत हो गई. जबकि शंकर या उसके परिजनों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी.
अचानक बिगड़ी तबीयत गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (SP) नीलोत्पल ने बताया, "सबसे पहले शंकर कुंभारे और उनकी पत्नी विजय कुंभारे को उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट होने का अहसास हुआ. इसके बाद उन्हें पहले अहेरी में भर्ती कराया गया और फिर वहां से चंद्रपुर रैफर कर दिया गया. लेकिन वहां भी बात नहीं बनी तो अंत में इलाज के लिए उन्हें नागपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फूड पॉइजनिंग के लक्षण जहां प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए. क्योंकि शुरुआत में घर पर उन्हें दस्त और पेट में दर्द हुआ था. उसके बाद पूरे शरीर में दर्द होने लगा और धीरे-धीरे जब जहर ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि गंभीर हृदय संबंधी समस्याएं पैदा हो गईं. समय से उचित इलाज नहीं मिल पाने की वजह से 26 सितंबर को शंकर कुंभारे का निधन हो गया. उसके बाद 27 सितंबर को उनकी पत्नी विजया कुंभारे भी चल बसी.
एक-एक कर परिजनों की मौत एसपी नीलोत्पल ने आगे बताया, "इस सदमे से ये परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि शंकर कुंभारे की बेटी कोमल दहागावकर और उनके बेटे रोशन कुंभारे और उनकी बेटी आनंदा उर्फ वर्षा उराडे को भी अलग-अलग परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपचार के विभिन्न तरीकों के बावजूद उनकी हालत बिना किसी सुधार के दिन-ब-दिन बिगड़ती गई. और नतीजा ये हुआ कि कोमल दहागांवकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया, जबकि आनंदा (वर्षा उराडे) ने 14 अक्टूबर को दम तोड़ दिया. इसके बाद रोशन कुंभारे की 15 अक्टूबर को मौत हो गई.
बड़े बेटे की हालत भी बिगड़ी पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि अपने माता-पिता के स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर शंकर कुंभारे के सबसे बड़े बेटे सागर कुंभारे चंद्रपुर पहुंचे. लेकिन जब तक उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी. सागर दिल्ली में काम करते हैं. लेकिन जब माता-पिता के अंतिम संस्कार के बाद सागर दिल्ली लौटे तो उनकी तबीयत भी अचानक बिगड़ गई, और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










