
एक दिन में केरल में कोरोना के 111 नए मरीज, एक की मौत... क्या आ गया है फिर अलर्ट होने का समय?
AajTak
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ राजीव बहल ने बताया कि यह मामला 8 दिसंबर को इस दक्षिणी राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम से आरटी-पीसीआर सैंपल में पाया गया था. महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) के हल्के लक्षण थे और अब वह कोविड-19 से उबर चुकी है. केंद्र ने नए कोविड वेरिएंट को लेकर राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 127 नए केस दर्ज हुए, जिसमें अकेले केरल से 111 मामले शामिल थे. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1828 हो गई, जिसमें से 1634 केरल में दर्ज हुए हैं. केरल में कल कोरोना से 1 मरीज की मौत भी हुई.
केरल में हाल ही में कोरोनावायरस के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 का पता चला था. तीन साल पहले वायरस फैलने के बाद से अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 72,053 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,44,69,931) हो गई. कोविड से नेशनल रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है.
केरल में पाया गया कोरानावायरस का नया जेएन.1 वेरिएंट
देश में साल 2020 की शुरुआत में कोविड-19 के आउटब्रेक के बाद से अब तक 5,33,317 लोगों की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. केरल की एक 79 वर्षीय महिला में COVID-19 के सब-वेरिएंट JN.1 का एक मामला पाया गया था.
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ राजीव बहल ने बताया कि यह मामला 8 दिसंबर को इस दक्षिणी राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम से आरटी-पीसीआर सैंपल में पाया गया था. महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) के हल्के लक्षण थे और अब वह कोविड-19 से उबर चुकी है. केंद्र ने नए कोविड वेरिएंट को लेकर राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की है.
केंद्र ने जेएन.1 वेरिएंट को लेकर राज्यों को जारी किए निर्देश

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










