
एक दिन पहले की लव मैरिज, दूसरे दिन रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
AajTak
प्रयागराज में लव मैरिज करने वाले 22 वर्षीय युवक का शव सोबतिया बाग के रेलवे ट्रैक के पास मिला. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके दो प्रेमियों को जिम्मेदार ठहराया.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक ने शादी के एक दिन बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय शुभम केशरवानी ने लव मैरिज की थी. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने मौत के लिए अपनी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को जिम्मेदार ठहराया.
मामला शहर के जार्जटाउन थाना इलाके का है. परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है.
दरअसल, शहर के कीडगंज का रहने वाला 22 वर्षीय शुभम एक निजी कंपनी में काम करता था और दारागंज इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ रिलेशन में था. 22 मार्च को दोनों घर से बिना बताए कहीं चले गए. फिर 3 अप्रैल को दोनों ने चौक इलाके में स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली.
बिना कुछ बताए चला गया घर से शादी के बाद सोमवार को शुभम घर में बिना कुछ बताए कहीं चला गया. परिजनों को बाद में सूचना मिली कि शुभम ने सोबतिया बाग के रेलवे ट्रैक में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. परिवार ने पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
सुसाइड नोट में कही ये बात पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसके दो प्रेमी हैं. जिनका नाम नीरज और संदीप है. शादी से पहले से दोनों के मेरी पत्नी से संबंध हैं और मुझसे यह बात छुपाई गई. इसलिए अब मैं जीना नहीं चाहता.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










