
एक थाली लो, एक मुफ्त... लालच में आकर महिला ने किया Facebook लिंक पर क्लिक, उड़ गए 90 हजार
AajTak
राजधानी दिल्ली से ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला को एक नामी रेस्टोरेंट की ऐप को डाउनलोड करके अच्छे फूड ऑफर्स देने का लालच दिया गया. फिर उसके अकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ा लिए. चलिए जानते हैं इस पूरे मामले को...
आए दिन ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड के तरीके भी बदल रहे हैं और अलग-अलग नए-नए तरीकों से ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आने लगे हैं. राजधानी दिल्ली से भी ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
यहां महिला को एक नामी रेस्टोरेंट की ऐप को डाउनलोड करके अच्छे फूड ऑफर्स देने का लालच दिया गया. फिर ठगों ने उसके अकाउंट से 90 हजार रुपये उड़ा लिए.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर 2022 का है. लेकिन उसने इसकी रिपोर्ट 2 मई को साइबर सेल में दर्ज करवाई. पीड़ित महिला का नाम सविता शर्मा (40) है. वह एक बैंक ऑफिसर हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी एक दोस्त का उन्हें कॉल आया.
दोस्त ने फेसबुक का एक लिंक भेजा और कहा कि इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करके उसे अच्छे फूड ऑफर मिलेंगे. महिला ने उस लिंक को खोला तो वहां किसी का नंबर दिया हुआ था. उसने उस नंबर पर कॉल किया. लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया. थोड़ी देर बाद उसे एक अन्य नंबर से कॉल आया.
ये भी पढ़ें: दोस्त बनकर किया फोन... मदद के नाम नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड कर दंपति से ठगे 1.50 लाख रुपये
कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि वह सागर रत्न रेस्टोरेंट से बात कर रहा है. महिला से कहा गया कि अगर वह उनकी ऐप को डाउनलोड करती है तो उसे एक खाने की थाली के बदले दूसरी मुफ्त दी जाएगी. महिला उसकी बातों में आ गई. उसने कॉलर द्वारा भेजी गई ऐप को डाउनलोड किया. यूजर नेम और पासवर्ड भी कॉलर ने ही महिला को दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










