
एक तरफ मुलाकातों का दिखावा, दूसरी तरफ UN में साध ली चुप्पी...पाकिस्तान को ऐसे बेवकूफ बना रहा चीन
AajTak
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार ढोल पीट रहा है कि चीन उसके समर्थन में है. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक थी जिसमें चीन ने पाकिस्तान के समर्थन में कुछ भी नहीं बोला.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जिसे देखकर पाकिस्तान डरा हुआ है. वो लगातार इस बात का रोना रो रहा है कि भारत उस पर कभी भी हमला कर सकता है. भारत के संभावित हमले से डरे पाकिस्तान ने अपना दुखड़ा सुनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक मीटिंग बुलाई थी. बंद दरवाजे के पीछे हो रही मीटिंग में उसका दोस्त चीन भी शामिल था. पाकिस्तान ने सोचा था कि उसे दुनिया के देशों की सहानुभूति मिलेगी लेकिन हुआ इसका ठीक उलटा.
बैठक में पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान से ही तीखे सवाल पूछ लिए गए और इस दौरान उसका दोस्त चीन भी उसके साथ खड़ा नहीं दिखा. चीन का मीडिया भी पाकिस्तान के समर्थन में एक शब्द नहीं लिख रहा.
मुलाकात का दिखावा लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन ने साध ली चुप्पी
पाकिस्तान चीन का नाम लेकर उछल रहा है और वहां की मीडिया भी लगातार लिख रही है कि भारत के साथ तनाव के बीच चीन पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा है. सोमवार को पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जोदोंग ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान जैदोंग ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करेगा.
पाकिस्तान के सरकारी ब्रॉडकास्टर रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, चीनी राजदूत ने चीन और पाकिस्तान के बीच स्थायी और टाइम टेस्टेड दोस्ती की बात कही है. दोनों देशों के रिश्ते को भाइयों के बीच वाला मजबूत रिश्ता बताया है जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है.
लेकिन एक तरफ जहां चीन पाकिस्तान को द्विपक्षीय मुलाकातों में समर्थन की बात कर रहा है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के साथ खड़ा होने से भी बचता दिख रहा है. यूएनएससी की बैठक में पाकिस्तान के साथ किसी देश ने सहानुभूति तो नहीं जताई, उलटे पाकिस्तान की फजीहत और हो गई जहां चीन ने भी उसके समर्थन में कुछ नहीं कहा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










